डाइट मैदान में सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का शुभारंभ, सजे 40 स्टॉल

डीएम और सीडीओ ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 6 नवंबर तक चलेगा मेला

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार, सोन अर्घ्य ब्रांड का भी होगा शुभारंभ

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र। डाइट मैदान उरमौरा, राबर्ट्सगंज में बुधवार को तीन दिवसीय सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई (एनआरएलएम) द्वारा आयोजित मेले में 40 स्टॉल लगाए गए हैं।

IMG-20261104-WA0087

उद्घाटन के बाद डीएम एवं सीडीओ ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने महिलाओं के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलता है। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मजबूत होती है।

भाजपा की पदयात्रा में 25 से 30 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, महिला और पिछड़ा मोर्चा ने लिया 3000 की भागीदारी का संकल्प Read More भाजपा की पदयात्रा में 25 से 30 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, महिला और पिछड़ा मोर्चा ने लिया 3000 की भागीदारी का संकल्प

उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस दौरान सोन अर्घ्य ब्रांड का भी शुभारंभ किया जाएगा।

ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता Read More ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता

यह मेला 4 से 6 नवंबर तक आयोजित होगा। इस मौके पर डीसी मनरेगा रविन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से लूट का प्रयास, तीन अभियुक्त गिरफ्तार Read More बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से लूट का प्रयास, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मेले में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें