नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
त्योहारों को लेकर एसएसपी ने टूण्डला में किया पैदल मार्च, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, शराब के ठेकों को भी किया चेक
टूण्डला में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान सुभाष चौराहे से मुख्य बाजार तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सड़क पर अतिक्रमण हटाने व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों को भी चेक किया गया। एसएसपी ने नगरवासियों से त्योहार आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला
टूण्डला।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नगरवासियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पैदल मार्च सुभाष चौराहे से शुरू होकर सब्जी मंडी, भारत माता चौक और दीपा चौराहे तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस टीम ने मुख्य बाजार में भ्रमण किया। एसएसपी ने सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर में संचालित शराब के ठेकों को भी चेक किया गया।
Read More जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्याज माफी योजना-2026 को लेकर बैठक, व्यापारियों से लाभ उठाने की अपीलएसएसपी आदित्य लांग्हे ने नगरवासियों से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
पैदल मार्च में सीओ टूण्डला शेखर सेंगर, थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।


Comments