राष्ट्रीय एकता दिवस पर सोनभद्र के सभी थानों एवं पुलिस लाइन में हुआ एकता परेड-2026 का सजीव प्रसारण
पुलिसकर्मियों, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक देखा गुजरात के एकता नगर से सीधा प्रसारण
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर शनिवार को जनपद सोनभद्र के समस्त थानों एवं पुलिस लाइन में गुजरात के एकता नगर में आयोजित 'एकता परेड-2026' के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक परेड का सीधा प्रसारण देखा।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ आमजन, युवाओं और बच्चों में राष्ट्रीय एकता तथा देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस आयोजन के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच आपसी सहभागिता, समन्वय एवं सौहार्द का संदेश भी दिया गया।


Comments