नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ब्याज माफी योजना-2026 के क्रियान्वयन को लेकर 2 नवंबर को होगी बैठक
31 दिसंबर 2025 तक के बकायों पर ब्याज और अर्थदंड माफी का मिलेगा लाभ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी समीक्षा बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र। प्रदेश सरकार द्वारा लागू मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 2 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक अपराह्न एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।
उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर, सोनभद्र ने बताया कि शासनादेश के तहत योजना में 31 दिसंबर 2025 तक सृजित बकायों पर देय ब्याज एवं अर्थदंड माफ करने का प्रावधान किया गया है। यह छूट उत्तर प्रदेश व्यापार कर अधिनियम, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, मनोरंजन कर, प्रवेश कर एवं मूल्य संवर्धित कर सहित विभिन्न कर अधिनियमों के अंतर्गत आने वाले बकायों पर लागू होगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा इससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


Comments