ईसीसी कॉलेज से कंप्यूटर उपकरण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
 
।शहर के मुठ्ठीगंज थाने की पुलिस ने ईसीसी महाविद्यालय से कंप्यूटर उपकरण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच सीपीयू, दो कीबोर्ड, एक मॉनीटर और एक प्रिंटर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गऊघाट निवासी अमन बंसल उर्फ पोलर (22) पुत्र भोला बंसल के रूप में हुई है।
 
पुलिस के मुताबिक, ईसीसी कैंपस गऊघाट निवासी राजकुमार मैसी पुत्र बलबीर कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अमन बंसल ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ईसीसी महाविद्यालय से कंप्यूटर उपकरण और अन्य सामान चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी्
 
इसी क्रम में एक नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुठ्ठीगंज पुलिस ने गऊघाट बस्ती में दबिश देकर अमन बंसल उर्फ पोलर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के पांच सीपीयू, दो कीबोर्ड, एक एचपी कंपनी का मॉनीटर और एक इप्सन कंपनी का प्रिंटर बरामद हुआ।
 
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुठ्ठीगंज थाने में मु0अ0सं0 88/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) और 317(2) में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के साथ चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें