नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण
सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उनकी क्रियाशीलता, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों, रोशनदानों तथा दीवारों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बाहरी परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
इसके बाद जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम-वीवीपैट के प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य की प्रगति देखी। साथ ही जनपद जौनपुर भेजी जा रही 100 वीवीपैट मशीनों के प्रेषण की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


Comments