नवीनतम
राजनीति
भारत
उसका बाजार में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के उसका बाजार कस्बे के किसान इंटर कालेज के प्रांगण में परिषदीय स्कूलों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का बुधवार को शुभारंभ हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया है। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल की अगुवाई में मुख्य अतिथि ने खेल ध्वज फहराकर और आकाश में बैलून छोड़कर खेल का औपचारिक उद्घाटन किया। उसके बाद पिछले वर्ष की विजेता छात्रा अंजली गुप्ता ने मशाल लेकर दौड़ लगाई। पिछले वर्ष के कई खेलों में प्रथम आने पर खंड शिक्षा अधिकारी और मुख्य अतिथि ने अंजली को मेडल पहनाया और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खेल समारोह में प्रतिभागी बच्चों ने खोखो, दौड़, कबड्डी, लंबी कूद आदि खेलों का प्रदर्शन किया। रैली में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बृजेश, खेल अनुदेशक अतुल वर्मा, अशोक यादव, रितेश यादव,उमेश कुमार , राम सेवक गुप्ता, बलजीत , अभिषेक मिश्र, राम चंद्र यादव, गुलाब चंद, शिवाकांत दूबे, शिव पाल सिंह, अवनिंद्र बहादुर सिंह, आदि रहे।
Basic education department kabaddi competition siddharthnagar news Block level sports competition Sports development Uska Bazar News Uttar Pradesh Education News Siddharthnagar Latest News up sports news Government School News Student Achievement #SwatantraPrabhat Rural Education News Running Race Young Sports Talent Basic Bal Krida Competition School Sports Festival Primary School Sports Kho Kho Tournament Long Jump Competition School Athletics Students Sports Activities Children Sports Festival School Games 2026 School Competition


Comments