नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कपारी गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 55 पशुओं का हुआ परीक्षण और उपचार
स्वतंत्र प्रभात
शंकरगढ़, प्रयागराज।
शंकरगढ़ क्षेत्र के कपारी गांव में बुधवार को बाएफ संस्था की ओर
शिविर में गांव के करीब 33 किसानों एवं पशुपालकों ने सहभागिता की।
पीपीजीसीएल के वित्तीय सहयोग से आईवीडीपी बारा कार्यक्रम के अंतर्गत पशु स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाएफ संस्था के चिकित्सक डॉ. अनूप सिंह के सुपरविजन में करीब 55 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, समय-समय पर टीकाकरण, उचित खानपान और पशुपालन से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं।इस अवसर पर बाएफ संस्था के परियोजना अधिकारी पंकज सिंह, कृत्रिम गर्भाधानकर्ता संजय पाल एवं सीआरपी ओमप्रकाश उपस्थित रहे। वहीं, गांव की ओर से राधाकृष्ण द्विवेदी ने कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।शिविर में पहुंचे पशुपालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराने में काफी मदद मिलती है। पशुपालकों ने संस्था से भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की अपेक्षा की।
prayagraj news uttar pradesh news prayagraj latest news Farmers welfare Rural Development Dairy Farming Farmer Awareness Program #SwatantraPrabhat Animal Welfare Cattle Care Animal Health Checkup Animal Husbandry Livestock Development Animal Vaccination Shankargarh News Livestock Farmers Animal Health Camp Kapari Village News Livestock Health Camp BAIF Organization PPGCL Bara IVDP Bara Program Veterinary Treatment Veterinary Health Services Rural Farmers News


Comments