नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मलिहाबाद रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही! रास्ता रोककर हो रहा काम, एंबुलेंस फंसी तो कौन होगा जिम्मेदार
मलिहाबाद, लखनऊ।
मलिहाबाद में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण कार्य के दौरान जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य के नाम पर रास्ते को इस तरह बाधित किया जा रहा है कि आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते पर निर्माण सामग्री और भारी मशीनें इस तरह खड़ी कर दी जाती हैं कि वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। सबसे गंभीर चिंता आपातकालीन सेवाओं को लेकर है। अगर इसी दौरान किसी मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस या कोई अन्य आपातकालीन वाहन यहां फंस गया तो मरीज की जान पर बन सकती है।
मुख्य सवाल यह है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान लोगों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता उपलब्ध रखना जिम्मेदारों की प्राथमिकता नहीं है?
लोगों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर मशीनों और निर्माण सामग्री को हटाकर रास्ता दिया जाना चाहिए, लेकिन मौके पर ऐसी व्यवस्था नजर नहीं आती। आखिर किसी गंभीर हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और निर्माण कार्य करा रही एजेंसी के अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण स्थल पर यातायात की उचित व्यवस्था की जाए, भारी मशीनों और निर्माण सामग्री को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी वाहन बिना रुकावट निकल सकें।
अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार करेंगे या समय रहते यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे।
lucknow news uttar pradesh news road safety traffic problem malihabad news traffic management Lucknow Latest News infrastructure development Emergency Services Local Residents Protest Public Safety #SwatantraPrabhat ROB Construction Road Blockage Ambulance Route Traffic Diversion Emergency Vehicle Access Railway Overbridge Construction Malihabad ROB Construction Work Issues Public Transport Problems Lucknow Development News Fire Brigade Access Road Construction Update Malihabad Latest News


Comments