फसल क्षति की शिकायत 72 घंटे में दर्ज कराएं किसान

फसल बीमित किसानों के लिए टोल फ्री नंबर 14447 जारी, तहसीलवार प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र, 30 अक्टूबर। अर्नब चक्रवात एवं असामयिक वर्षा से खरीफ की फसलों को नुकसान होने की आशंका के मद्देनजर कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। जिला कृषि अधिकारी ने अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसान फसल क्षति होने पर 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि क्षति का सर्वेक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

कृषि विभाग, राजस्व विभाग और फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए तहसीलवार बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

तहसीलवार संपर्क नंबर- रॉबर्ट्सगंज: गणेश प्रसाद, 809765773- दुद्धी: प्रशान्त कुमार शुक्ला, 6392589818- ओबरा: विकास कुमार पाण्डेय, 7897827083- घोरावल: राकेश कुमार मौर्या, 9415074954

मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना आर्थिक समानता सामाजिक समरसता का प्रतीक है।   प्रवीण पटेल Read More मुख्यमंत्री की सामूहिक विवाह योजना आर्थिक समानता सामाजिक समरसता का प्रतीक है।   प्रवीण पटेल

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से निर्धारित समयसीमा में शिकायत दर्ज कराने और फसल बीमा से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित तहसील के प्रतिनिधि से संपर्क करने की अपील की है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ Read More सतर्कता जागरूकता सप्ताह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें