आरसेटी में दिव्यांगजनों का 10 दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर स्वरोजगार अपनाने के लिए किया गया प्रेरित

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), राबर्ट्सगंज में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग संबंधी जानकारी, मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए तैयार कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

समापन समारोह में आरसेटी निदेशक विशाल खन्ना ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी को अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

औद्योगिक परियोजनाओं के लंबित प्रकरण एक सप्ताह में निस्तारित करें अधिकारी-जिलाधिकारी Read More औद्योगिक परियोजनाओं के लंबित प्रकरण एक सप्ताह में निस्तारित करें अधिकारी-जिलाधिकारी

इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, अंजनी सिंह, कार्यालय सहायक श्रीकांत मिश्रा एवं अंकुर सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

सिद्धार्थनगर में फर्जी एसटी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली  शिक्षिका से वेतन वसूली व  एफआईआर  के आदेश Read More सिद्धार्थनगर में फर्जी एसटी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली  शिक्षिका से वेतन वसूली व  एफआईआर  के आदेश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें