दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त

प्रदेशभर में 1,133 स्थानों पर छापेमारी, 935 नमूने जांच के लिए लिए गए; 27 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, जब्त सामग्री की कीमत 1.32 करोड़ रुपये

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। दीपावली और भाई दूज पर लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत प्रदेशभर में मिठाई की दुकानों, निर्माण इकाइयों, गोदामों और खाद्य पदार्थों के भंडारण केंद्रों पर छापेमारी की जा रही है। अब तक 1,133 स्थानों पर निरीक्षण कर 935 खाद्य नमूने लिए गए हैं। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 27 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहीं, करीब 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.32 करोड़ रुपये बताई गई है।

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त

त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर विभाग ने गुणवत्ता, निर्माण स्थलों की स्वच्छता, कच्चे माल की शुद्धता और सुरक्षित भंडारण की जांच तेज कर दी है। अभियान का उद्देश्य मिलावट पर अंकुश लगाने के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

बरेली-मुरादाबाद में 32 सचल दलों ने की कार्रवाई

आधुनिक कृषि तकनीकों से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बताए गए गुर Read More आधुनिक कृषि तकनीकों से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बताए गए गुर

अभियान के तहत बरेली और मुरादाबाद में 32 खाद्य सचल दलों ने विशेष जांच और प्रवर्तन कार्रवाई की। इसके अलावा कासगंज, इटावा, हमीरपुर, महोबा, कुशीनगर और शाहजहांपुर में अंतर्जनपदीय टीमों ने भी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

ईरान के साथ समझौते की उम्मीद जता रहे ट्रंप, बोले- बातचीत सही दिशा में; सैन्य विकल्प भी खुला Read More ईरान के साथ समझौते की उम्मीद जता रहे ट्रंप, बोले- बातचीत सही दिशा में; सैन्य विकल्प भी खुला

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त

मिर्जापुर में तैयार हुई प्रदेश की पहली विकसित ग्राम पंचायत योजना Read More मिर्जापुर में तैयार हुई प्रदेश की पहली विकसित ग्राम पंचायत योजना

इन जिलों में 98 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान 112 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। अनियमितताएं मिलने पर 78 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए। पांच इकाइयों के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बिना लाइसेंस संचालित एक इकाई का कारोबार बंद करा दिया गया।

गंदगी और फफूंद लगे खाद्य पदार्थ मिलने पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों की अनदेखी सामने आई। बरेली के सुभाष नगर स्थित न्यू बाजपेई स्वीट्स की निर्माणशाला में गंदगी, टूटा फर्श और परिसर में गंदा पानी जमा मिला। भट्ठी के पास ही शौचालय संचालित पाया गया। इन कमियों के चलते प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, 54 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त

बरेली के कैलाशपुरी स्थित धीरज स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी में पुराना और फफूंद लगा घेवर मिला। यहां अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। विभाग ने इस प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया।

मुरादाबाद में एक्सपायरी सामग्री और अखाद्य रंगों का मामला

मुरादाबाद में ढकिया, डिलारी के पास स्थित हुकूमत मिल्क केक की रसगुल्ला निर्माण इकाई में असुरक्षित परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की बात सामने आई। वहां खाद्य सामग्री संदूषित अवस्था में बिखरी मिली, जिसके बाद इकाई का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

कोहिनूर तिराहे के पास स्थित मदनी स्वीट्स में एक्सपायरी खाद्य सामग्री, चूहों की गंदगी और अखाद्य रंगों के इस्तेमाल जैसी गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जल निकासी की व्यवस्था भी खराब पाई गई। इस प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी निलंबित किया गया। वहीं, बड़ी सब्जी मंडी के पास स्थित बीना मिष्ठान भंडार बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिला। यहां गंदगी और चूहों का प्रकोप पाए जाने पर कारोबार बंद करा दिया गया। कासगंज के पवन स्वीट्स में भी गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने पर कार्रवाई की गई।

निर्माण से बिक्री तक निगरानी

एफएसडीए की टीमें खाद्य पदार्थों की पूरी आपूर्ति शृंखला पर नजर रख रही हैं। निर्माण, परिवहन और भंडारण से लेकर खुदरा बिक्री तक खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। कच्चे माल की गुणवत्ता, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, निर्माण स्थलों की साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले रंगों और अन्य खाद्य योजकों की अनुमन्य मात्रा की भी जांच हो रही है। प्रतिबंधित रसायनों और अखाद्य रंगों के इस्तेमाल पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मिठाइयों की गुणवत्ता और उनकी वैधता अवधि की भी पड़ताल की जा रही है। विभाग ने अस्थायी दुकानों और गोदामों को भी अभियान के दायरे में शामिल किया है।

सुधार योग्य कमियों पर नोटिस, गंभीर मामलों में सख्ती

विभाग ने अधिकारियों को छोटे और खुदरा कारोबारियों का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य और सुधार योग्य कमियां मिलने पर कारोबारियों को नोटिस देकर व्यवस्था दुरुस्त करने का अवसर दिया जा रहा है। वहीं, मिलावट, प्रतिबंधित रसायनों और अखाद्य रंगों के इस्तेमाल, गंभीर स्वच्छता संबंधी लापरवाही तथा बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान का उद्देश्य कारोबारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि आमजन तक शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाना है। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें