गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर सहित चार गोवंश तस्कर गिरफ्तार

विण्ढमगंज पुलिस ने बभनी स्थित आवासों पर दबिश देकर की कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

विण्ढमगंज/सोनभद्र। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में गैंग लीडर सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बभनी थाना क्षेत्र स्थित अभियुक्तों के आवासों पर दबिश देकर 3 नवंबर को यह कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गैंग लीडर अरविन्द कुमार गुप्ता निवासी बरेव टोला झुझवा, राजनारायण गोड़ निवासी पोखरा, विजय खरवार और बैजूलाल गोड़ निवासी बरेव टोला झुझवा, थाना बभनी शामिल हैं।

शंकरगढ़ में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने सड़क और पटरी खाली रखने  के दिए निर्देश Read More शंकरगढ़ में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने सड़क और पटरी खाली रखने  के दिए निर्देश

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विण्ढमगंज में मु0अ0सं0 133/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत भी मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।

ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता Read More ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक लालमोहर राम, हेड कांस्टेबल महफूज अली, कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय एवं विजेन्द्र गोड़ शामिल रहे।

धान खरीद और खाद वितरण व्यवस्था पर डीएम सख्त Read More धान खरीद और खाद वितरण व्यवस्था पर डीएम सख्त

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें