श्रीकृष्ण इतने कृपालु हैं कि शत्रु भाव से आने वाले को भी कृपा से मोक्ष प्रदान कर देते हैं 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
पीडीए कॉलोनी, नैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भागवताचार्य पं. राजेंद्र शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।महाराज जी ने पूतना वध का प्रसंग सुनाय भगवान श्रीकृष्ण ने उसका दूध पीने के बाद उसे भी माता का भाव देते हुए सद्गति प्रदान की। 
 
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण इतने कृपालु हैं कि शत्रु भाव से आने वाले को भी अपनी कृपा से मोक्ष प्रदान कर देते हैं।
 
 
 श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर एक ओर इंद्र के अहंकार का मर्दन किया, वहीं दूसरी ओर समाज को प्रकृति की पूजा, उसके महत्व और संरक्षण का संदेश दिया। वहीं माखन चोरी की मनोहारी लीला के वर्णन ने कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया।कथा के दौरान प्रमुख रूप से अवधेश पांडेय, पूर्व पुलिस महानिदेशक सीपी सिंह, भाजपा नेता ओपी मिश्रा, मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, धारी गांव के प्रधान तिवारी जी, वरिष्ठ वैदिक आचार्य पं. चंद्र प्रकाश तिवारी, सहायक वैदिक आचार्य पं. शरद शुक्ला, पं. संतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें