दिल्ली में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज का जलवा, नेहरू हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता

फाइनल में सोनीपत को 6-5 से दी शिकस्त, गोलकीपर अमरजीत तिवारी बने जीत के हीरो; मोहम्मद दानिश को मिला मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ की टीम ने नई दिल्ली में आयोजित 43वें सरदार मनमोहन सिंह सब-जूनियर नेहरू हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में लखनऊ की टीम ने गवर्नमेंट हॉकी एकेडमी, सोनीपत को 6-5 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

शूटआउट में अमरजीत ने दिलाई जीत

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। लखनऊ की ओर से मोहम्मद दानिश और समीर अली ने गोल किए। इसके बाद शूटआउट में भी दोनों टीमें 4-4 से बराबर रहीं। निर्णायक क्षणों में लखनऊ के गोलकीपर अमरजीत तिवारी ने शानदार बचाव कर टीम को 6-5 से जीत दिला दी।

विजेता टीम को मिले 1.60 लाख रुपये

भारत-मेक्सिको व्यापार समझौते की वार्ता शुरू, भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा अवसर Read More भारत-मेक्सिको व्यापार समझौते की वार्ता शुरू, भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा अवसर

टूर्नामेंट जीतने पर लखनऊ की टीम को 1.60 लाख रुपये और उपविजेता सोनीपत को 96 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। लखनऊ के मोहम्मद दानिश को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया और 25 हजार रुपये मिले। वहीं, सोनीपत के रोहित मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें 10 हजार रुपये प्रदान किए गए। लखनऊ के प्रशिक्षक धर्मेंद्र प्रताप सोनकर को भी 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

चौथे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी? अश्विन ने बताई वजह, ईशान किशन की वापसी से बदलेगा समीकरण Read More चौथे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी? अश्विन ने बताई वजह, ईशान किशन की वापसी से बदलेगा समीकरण

2018 के बाद दूसरी बार बना चैंपियन

आसिम मुनीर की सख्त नीति से खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ सकता है विद्रोह, खनिज संपदा पर भी नजर Read More आसिम मुनीर की सख्त नीति से खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ सकता है विद्रोह, खनिज संपदा पर भी नजर

गुरु गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने इससे पहले वर्ष 2018 में भी इस प्रतियोगिता का खिताब जीता था। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेन्द्र यादव ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई दी। जीत की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल छा गया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें