राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में सोनभद्र की चार छात्राओं का चयन

31 अक्टूबर को गुजरात में आयोजित होगी परेड, एस्कॉर्ट शिक्षिका भी रहेंगी साथ

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

गुजरात में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, पीपरखाड़ की चार छात्राओं का चयन किया गया है। जिला समाज कल्याण कार्यालय, सोनभद्र की ओर से चयनित छात्राओं में कक्षा नौ की बिपाशा रानी, काजल, चंद्रकांता सिंह और ज्योति कुमारी शामिल हैं। छात्राओं के साथ टीजीटी विज्ञान शिक्षिका रितु शर्मा एस्कॉर्ट शिक्षिका के रूप में मौजूद रहेंगी।

छात्राओं के चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं को पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

डुप्लीकेट नामों और मतदान केंद्रों से जुड़ी शिकायतों की जांच 28 अक्टूबर तक करें पूरी Read More डुप्लीकेट नामों और मतदान केंद्रों से जुड़ी शिकायतों की जांच 28 अक्टूबर तक करें पूरी

प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।विद्यालय परिवार ने चयनित छात्राओं एवं एस्कॉर्ट शिक्षिका को शुभकामनाएं देते हुए परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

मान्यता प्राप्त पत्रकारों और परिजनों को मिलेगा ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ Read More मान्यता प्राप्त पत्रकारों और परिजनों को मिलेगा ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज का लाभ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें