आरसेटी में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र
कौशल के दम पर स्वरोजगार अपनाएं, बनें आत्मनिर्भर : विनय सिंह
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र में गुरुवार को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह एवं सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशल सिखाए गए। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षार्थी अपना ब्यूटी पार्लर स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
आरसेटी के ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित हो रहे हैं।


Comments