फीचर्ड
राजनीति
सोनभद्र में 16 अभियुक्त जिला बदर, छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में 26 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 16 अभियुक्तों को जिला बदर घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर सभी अभियुक्तों को छह माह तक जनपद की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
सात थाना क्षेत्रों के 16 अभियुक्त जिला बदर
चोपन (4): एलाज उर्फ आशिक, दीपक यादव, सोनू मौर्या और पंचू।
शक्तिनगर (5): शकील, संतोष सागर, अंकित कुमार भारती, राजन भारती और रविरावण।
बीजपुर (1): दिनेश कुमार।
रामपुर बरकोनिया (2): राजकुमार यादव और छविनाथ उर्फ छब्बी।
शाहगंज (2): धनेश और अखिलेश सिंह पटेल उर्फ छोटन।
करमा (1): रहमान।
अनपरा (1): जासमान शर्मा उर्फ बब्लू।
आदेश तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला बदर आदेश के तहत प्रतिबंधित अवधि में जनपद की सीमा में प्रवेश करने या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।
पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Comments