नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस संपन्न
वॉक रेस और कला प्रतियोगिता में 1200 बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया सम्मानित
सोनभद्र ब्यूरो के साथ कु. रीता की रिपोर्ट
ओबरा, सोनभद्र। अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय पदचालन (वॉक रेस) एवं कला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें करीब 1200 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
वॉक रेस के बालक वर्ग में रोहित यादव प्रथम, कुणाल द्वितीय और कृष्णा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मनीषा प्रथम, इकरा द्वितीय और नव्या तृतीय स्थान पर रहीं। कला प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, पीजी पब्लिक स्कूल द्वितीय और किड्स केयर स्कूल तृतीय रहा।
विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य आयुष बंसल सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से आए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और खेलकूद को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।


Comments