परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं का टेंपो पलटा, तीन गंभीर

निर्माणाधीन कोन-विंढमगंज मार्ग पर हुआ हादसा, छह छात्राओं को भी आई चोट; चालक फरार

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन/सोनभद्र

गोरासिंहा स्थित निजी विद्यालय में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्राओं से भरा टेंपो बुधवार को निर्माणाधीन कोन-विंढमगंज मार्ग पर नेरुइयादामर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन छात्राओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि छह अन्य छात्राओं को हल्की चोटें लगीं। गंभीर रूप से घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

IMG-20261029-WA0014

जिम कॉर्बेट में गार्ड पर झपटा बाघ, साथी ने लाठी से वार कर बचाई जान Read More जिम कॉर्बेट में गार्ड पर झपटा बाघ, साथी ने लाठी से वार कर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला मधुरी की छात्राएं गोरासिंहा स्थित निजी विद्यालय में परीक्षा देने गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने के लिए वे बस का इंतजार कर रही थीं। बस नहीं मिलने पर करीब 10 से 12 छात्राएं एक टेंपो पर सवार हो गईं। छात्राओं के अनुसार, चालक कथित रूप से शराब के नशे में तेज रफ्तार से टेंपो चला रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया।

नैनी थाने से जुड़े मामले में तीन चौकी प्रभारी निलंबित Read More नैनी थाने से जुड़े मामले में तीन चौकी प्रभारी निलंबित

IMG-20261029-WA0016

दुआ और देवी के साथ दीपिका पादुकोण मनाएंगी खास दिवाली Read More दुआ और देवी के साथ दीपिका पादुकोण मनाएंगी खास दिवाली

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायल छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।हादसे के बाद चालक के फरार होने से पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

तीन छात्राएं जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी अधीक्षक कोन ने बताया कि हादसे में कक्षा 10 की छात्राएं निशु, रेखा, महिमा, संध्या, सीमा और संजू को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, कक्षा 10 की छात्राएं शांति और आकृति तथा कक्षा 11 की छात्रा चंदा को गंभीर चोटें आने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें