भाजपा की पदयात्रा में 25 से 30 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, महिला और पिछड़ा मोर्चा ने लिया 3000 की भागीदारी का संकल्प

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की ओर से लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पदयात्रा में 25 से 30 हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में पार्टी के विभिन्न मोर्चों की लगातार बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
 
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में महिला मोर्चा की ओर से 1500 महिला कार्यकर्ताओं को पदयात्रा में शामिल कराने का संकल्प लिया गया।
 
वहीं, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की भागीदारी पर चर्चा की। उन्होंने भी 1500 कार्यकर्ताओं को पदयात्रा में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस प्रकार दोनों मोर्चों ने मिलकर कुल 3000 कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प जताया।
 
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, पदयात्रा को लेकर संगठन के सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। बैठकों के माध्यम से जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
 
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल, जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, विनोद पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें