अयोध्या के दसवें दीपोत्सव में पांच देशों की रामलीला का दिखेगा रंग

12 मंचों पर 2500 कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक छटा, दक्षिण अफ्रीका से थाईलैंड तक के कलाकार करेंगे रामकथा का मंचन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का दसवां दीपोत्सव इस बार अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस समारोह में पांच देशों के कलाकार अपनी पारंपरिक शैली में रामलीला का मंचन करेंगे। दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, लाओस और थाईलैंड के कलाकारों की प्रस्तुतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण होंगी। इसके अलावा फिलीपींस और रूस के कलाकारों की भागीदारी की भी तैयारी की जा रही है।

12 मंचों पर दिखेगी सांस्कृतिक विविधता

दीपोत्सव के दौरान छह छोटे, चार मध्यम और दो बड़े यानी कुल 12 मंचों पर करीब 2500 भारतीय और विदेशी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। असम, बंगाल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल के कलाकार भी रामचरित्र और रामकथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इससे आयोजन में देश की लोककलाओं के साथ विदेशी रामलीला शैलियों का संगम देखने को मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय पहचान को मिलेगा विस्तार

भाई दूज पर तिलक का मुहूर्त सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट Read More भाई दूज पर तिलक का मुहूर्त सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट

अलग-अलग देशों के कलाकार अपनी भाषा, वेशभूषा, संगीत और पारंपरिक रंगमंच शैली में भगवान श्रीराम की कथा प्रस्तुत करेंगे। इससे दर्शकों को रामायण की विभिन्न देशों में प्रचलित सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को जानने का अवसर मिलेगा।

मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी Read More मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी

अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार एवं विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार, विदेशी और भारतीय कलाकारों की भागीदारी से दीपोत्सव की सांस्कृतिक भव्यता बढ़ेगी। इससे स्थानीय कलाकारों के साथ पर्यटन और कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

डिजिटल सशक्तीकरण से बदली युवाओं की तकदीर, तीन करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव Read More डिजिटल सशक्तीकरण से बदली युवाओं की तकदीर, तीन करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

धार्मिक पर्यटन के साथ बढ़ेगा सांस्कृतिक आकर्षण

राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की पहचान धार्मिक पर्यटन स्थल के साथ सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी बढ़ी है। दसवें दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय रामलीला की प्रस्तुतियां रामकथा की वैश्विक स्वीकार्यता और विभिन्न देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करेंगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें