चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ को लेकर सोनभद्र में सतर्कता, लाउडस्पीकर से जागरूक किए जा रहे ग्रामीण

खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, आपात स्थिति में हेल्पलाइन पर करें संपर्क- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के दृष्टिगत सोनभद्र में जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। संभावित खराब मौसम के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियां और सुरक्षा उपाय बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने आमजन से सावधानी बरतने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जनसामान्य की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सूचनाएं लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज Read More वन विभाग की टीम को ट्रक जांच के दौरान धमकी देने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवाओं, आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर भवनों के आसपास जाने से बचें। मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें।

कोन पुलिस ने झारखंड के शेल्टर होम से 14 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया Read More कोन पुलिस ने झारखंड के शेल्टर होम से 14 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया

उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन संभावित परिस्थितियों पर नजर रखते हुए लोगों को जागरूक करने में जुटा है।

फिरोज गांधी कालेज को शौचालय निर्माण के लिए  इफको महिला चेतना क्लब ने दी 75 हजार रुपये Read More फिरोज गांधी कालेज को शौचालय निर्माण के लिए  इफको महिला चेतना क्लब ने दी 75 हजार रुपये

आपातकालीन संपर्क नंबर: 05444-297645 आपदा हेल्पलाइन: 1077 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें