विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा कर सकेंगे आवेदन, चयनित प्रतिभागियों को पदक, प्रमाणपत्र और 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के विवेकानंद यूथ अवॉर्ड हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में महिला और पुरुष, दोनों वर्गों के युवाओं को प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीण युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पुरस्कार के लिए खेलकूद, सामाजिक वानिकी, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना और संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता तथा आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति, साहित्य, मानवाधिकारों के संरक्षण, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा, सक्रिय नागरिकता, खेल एवं शैक्षिक उत्कृष्टता और स्मार्ट लर्निंग के क्षेत्र में योगदान भी चयन का आधार बनेगा।

तीन वर्षों के कार्यों के आधार पर होगा चयन

जिला स्तरीय निर्धारित समिति आवेदनों और उपलब्धियों का परीक्षण कर योग्य युवाओं के प्रस्ताव महानिदेशालय को भेजेगी। पुरस्कार के लिए एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2026 तक किए गए कार्यों को आधार बनाया जाएगा। आवेदन करने वाले युवा की आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना नामांकन के समय निर्धारित एक जनवरी की तिथि के आधार पर की जाएगी।

राज्य स्तर पर चयनित युवा को पदक, प्रमाणपत्र, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

लखनऊ में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक डॉग एबीसी सेंटर का लोकार्पण Read More लखनऊ में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक डॉग एबीसी सेंटर का लोकार्पण

30 नवंबर तक जमा करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रस्ताव 30 नवंबर 2026 तक जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, तृतीय तल, इंदिरा नगर, लखनऊ में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य आवश्यक विवरण कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्री आशीष मिश्रा के मोबाइल नंबर 9455999905 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रबुद्ध समाज राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त आधार: केशव मौर्य Read More प्रबुद्ध समाज राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त आधार: केशव मौर्य

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें