दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश

सड़क-पुल निर्माण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था पर हुई चर्चा, जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

छपरा (सारण)। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।सड़क-पुल निर्माण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था पर हुई चर्चा, जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बैठक में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में सड़क एवं पुल निर्माण, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई।सड़क-पुल निर्माण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था पर हुई चर्चा, जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जनसामान्य से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।सड़क-पुल निर्माण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था पर हुई चर्चा, जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बैठक में विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें, ताकि जिले के विकास को गति मिल सके और आम जनता को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।

दीपावली और छठ से पहले काशीवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने वंदे भारत स्लीपर सहित तीन नई ट्रेनों का किया शुभारंभ Read More दीपावली और छठ से पहले काशीवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने वंदे भारत स्लीपर सहित तीन नई ट्रेनों का किया शुभारंभ

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें