चचेरी भाभी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

हथुआ के भरतपुरा गांव में आर्य समाज विधि से हुआ शांति पाठ और हवन, पर्यावरण मित्र ने भेंट किया पौधा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

छपरा/गोपालगंज। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मंगलवार को अपने चचेरे भाई स्व. प्रदीप श्रीवास्तव की पत्नी नीलम देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। श्राद्ध कर्म सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले के उनके पैतृक आवास हथुआ प्रखंड के भरतपुरा गांव में आर्य समाज की वैदिक विधि से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शांति पाठ एवं हवन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के अलावा उनके पिता पूर्व कुलपति डॉ. रिपुसुदन प्रसाद श्रीवास्तव, राज्य कर उपायुक्त समीर परिमल, मृतका के दोनों पुत्र अरुण श्रीवास्तव एवं मुकेश श्रीवास्तव सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आर्य समाज के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन किया गया।

श्राद्ध कर्म में पहुंचे प्रत्यय अमृत के करीबी संबंधी व जिले के पर्यावरण मित्र डॉ. सत्य प्रकाश ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को पौधा भेंट किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने उनके पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उन्होंने पौधरोपण अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में मीरगंज के विधायक रामसेवक सिंह, गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ, गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी तथा सीवान जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

बच्चे डरे नहीं साहसिक बने=नंदिता काला Read More बच्चे डरे नहीं साहसिक बने=नंदिता काला

इसके अलावा स्थानीय मुखिया राजकुमार बैठा, प्रेम कुमार सिन्हा, अशोक गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, प्रेमचंद त्रिपाठी, अनिल अमित कुमार, डॉ. नीलम श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नीलम देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम: केशव मौर्य Read More दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मंच देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम: केशव मौर्य

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें