मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत सोमवार को जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों और महिला बीट अधिकारियों ने स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, उत्पीड़न और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।
 
पुलिस टीमों ने महिला अधिकारों, पाक्सो एक्ट और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में 1090, 112, 181, 1076 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें