दीपोत्सव में तकनीक के संग जीवंत होगी राम की अयोध्या वापसी की गाथा

28 मिनट के भव्य शो में 100 से अधिक कलाकार करेंगे प्रस्तुति, 3डी-लेजर शो और मोबाइल पर दिखेंगे रामायण के दृश्य; राम की पैड़ी बनेगी मुख्य आकर्षण

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। अयोध्या में दीपोत्सव-2026 इस बार परंपरा और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम के रूप में नजर आएगा। सरयू के घाटों पर दीपों की जगमगाहट के बीच मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन, लेजर शो और कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियां भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी की गाथा को जीवंत करेंगी। खास बात यह है कि इस बार नई पीढ़ी यानी जेन-जी को आकर्षित करने के लिए 3डी दृश्यों और ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। सात नवंबर को राम की पैड़ी पर होने वाला मुख्य आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव में पारंपरिक दीपों की रोशनी के साथ आधुनिक तकनीक और कला का समावेश किया गया है। करीब 28 मिनट की मुख्य प्रस्तुति में 100 से अधिक कलाकार रामायण के प्रसंगों को नृत्य, संगीत, अभिनय और प्रकाश प्रभावों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और एरियल एक्ट के जरिए प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने की कथा को नए अंदाज में दिखाया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा विशेष रूप से युवा दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

पांच से नौ नवंबर तक होंगे विशेष आयोजन

दीपोत्सव के तहत पांच से नौ नवंबर तक रामनगरी में मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो आयोजित किए जाएंगे। पांच नवंबर को दो ट्रायल शो के साथ इसकी शुरुआत होगी, जबकि छह नवंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। सात नवंबर को दीपोत्सव की मुख्य संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा आमजन के लिए तीन अतिरिक्त शो भी होंगे। आठ नवंबर को दीपावली के दिन चार शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नृत्य कार्यक्रम शामिल नहीं होगा। वहीं, नौ नवंबर को अयोध्यावासियों के लिए विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

गांधी शिल्प बाजार में देशभर के कारीगरों के 200 स्टॉल, मंत्री जेपीएस राठौर ने किया शुभारंभ Read More गांधी शिल्प बाजार में देशभर के कारीगरों के 200 स्टॉल, मंत्री जेपीएस राठौर ने किया शुभारंभ

फ्लोटिंग मंच पर दिखेगा रामायण का मंचन

जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 676 इंसास राइफल खरीदेगी योगी सरकार Read More जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 676 इंसास राइफल खरीदेगी योगी सरकार

राम की पैड़ी पर पानी के बीच फ्लोटिंग मंच तैयार किया जा रहा है। इस पर कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक तकनीकी प्रभावों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में 2डी और 3डी दृश्यों के साथ मानव आधारित एरियल एक्ट तथा लाइव और मूविंग प्रॉप्स का इस्तेमाल किया जाएगा। कहानी, नृत्य, संगीत और प्रकाश व्यवस्था के तालमेल से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन में सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

काशी, अयोध्या और मथुरा के मंदिरों में जाने से अखिलेश जी को क्यों होती है कंपकंपी: राजभर Read More काशी, अयोध्या और मथुरा के मंदिरों में जाने से अखिलेश जी को क्यों होती है कंपकंपी: राजभर

मोबाइल पर नजर आएंगे रामायण के पांच 3डी दृश्य

इस बार दीपोत्सव में दर्शकों को तकनीक का एक नया अनुभव भी मिलेगा। राम की पैड़ी क्षेत्र में आईओएस और एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप के माध्यम से रामायण के पांच 3डी दृश्य देखने की सुविधा दी जाएगी। दर्शकों को निर्धारित स्थान पर मोबाइल कैमरे से स्कैन करना होगा, जिसके बाद वास्तविक परिवेश में रामायण के दृश्य दिखाई देंगे। ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक से तैयार इन दृश्यों को दर्शक रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकेंगे। ऐप को जियो-फेंसिंग से जोड़ा जाएगा, जिससे यह सुविधा केवल राम की पैड़ी क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी।

लेजर और मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन से सजेगी रामनगरी

मुख्य प्रस्तुति के अतिरिक्त आठ मिनट का विशेष लेजर शो भी होगा। इसमें दीपावली और प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन से जुड़े प्रसंगों को संगीत, दृश्यों और वॉयस ओवर के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ 20 मिनट का मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी आयोजित होगा। हजारों दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए बेहतर ध्वनि व्यवस्था और आउटडोर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने की पहल

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि दीपोत्सव-2026 में परंपरा और आधुनिक तकनीक का समन्वय अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनेगा। प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, एरियल एक्ट, लाइव प्रस्तुतियों और ऑगमेंटेड रियलिटी के जरिए भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की कथा को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'विजिट माय स्टेट' अभियान को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। प्रयास है कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या की आस्था, संस्कृति और दीपोत्सव की भव्यता का यादगार अनुभव लेकर लौटें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें