बीजपुर में दो दुकानों से 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत तीन लाख रुपये

बिना वैध दस्तावेज के असुरक्षित तरीके से किया जा रहा था भंडारण

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश

जिले में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने 27 अक्टूबर को कस्बे की दो दुकानों से 920 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, रंजीत जायसवाल की दुकान से 750 किलोग्राम और राजेन्द्र गुप्ता की दुकान से लगभग 170 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। जांच के दौरान पटाखों के भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। साथ ही, पटाखों का भंडारण असुरक्षित तरीके से किया गया था, जिससे अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी।

पंचगव्य के 20 हजार दीपकों का मिला ऑर्डर, आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं Read More पंचगव्य के 20 हजार दीपकों का मिला ऑर्डर, आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के संबंध में थाना बीजपुर में मु0अ0सं0 119/2026 के तहत धारा 9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य जारी, मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने मजदूरों को काम करते देखा Read More नरहरपुर में चकमार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य जारी, मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने मजदूरों को काम करते देखा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें