स्वयंवर में बरसे फूल ताड़का वध होते लगे जयकारे

श्री विंध्य प्राचीन रामलीला का भव्य लीला का मंचन

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

रामलीला मंचन देखने तीसरे दिन जुटे नर नारी बच्चे श्री रामचरितमानस की चौपाइयों से गूंज उठा पंडाल

मीरजापुर।

मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में रामलीला का भव्य मंचन देखने शनिवार की रात में नर नारियों और बच्चों की बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी तीसरे दिन सीता स्वयंवर मंचन दौरान जहां फूलों की बरसात हुई वही तड़का वध होते ही श्री राम के जयकारे लगने लगे भव्य मंच पर शाम से देर रात तक तड़का व सुबाहू वध का मंचन किया गया जिसे देख दर्शक मगन हो उठे लीला के बीच-बीच में श्रीराम के जयघोष से पंडाल गुंजायमान हो रहा था।

 

रामलीला देखने उमड़ी भीड,, नारद मोह भंग मंचन के बीच जय श्री राम के जयकारे से गुंजे विंध्य धाम Read More रामलीला देखने उमड़ी भीड,, नारद मोह भंग मंचन के बीच जय श्री राम के जयकारे से गुंजे विंध्य धाम


श्री विंध्य प्राचीन रामलीला समिति की श्री विन्ध्य पंडा समाज की ओर से मोती झील मार्ग स्थित लीला स्थल पर रामलीला का मंचन देखने भक्तों की भीड़ जुटी रही भव्य मंच पर लीला मंडली के कलाकारों ने दिखाए कि राजा दशरथ व कौशल्या भगवान शंकर का पूजन अर्चन करती हैं। गुरु वशिष्ठ के आश्रम में पहुंच कर यज्ञ करते हैं, यज्ञ संपन्न होने के बाद गुरु वशिष्ठ ने प्रसाद के रूप में खीर देते हुए कहा कि इसको तीनों रानियां सेवन कर लें। गुरु वशिष्ठ ने उन्हें वरदान दिया कि पुत्र की प्राप्ति होगी। श्रृंगी ऋषि ने पुत्रेष्ठी यज्ञ करवाया राजा दशरथ ने क्षीर सागर में जाकर विष्णु भगवान की पूजन-अर्चन कर पुत्र प्राप्ति की कामना करते हैं। राजा दशरथ की तीनों रानियों ने चार सुंदर पुत्रों को जन्म दिया।

पहले जैसी क्यों हो जाऊं?’ बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ का करारा जवाब Read More पहले जैसी क्यों हो जाऊं?’ बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ का करारा जवाब

 

प्रभु श्री राम, लक्ष्मण भरत एवं शत्रुघ्न का जन्म होता है। अयोध्यावासी खुशी के मारे नाचने व गाने लगे। राम और लक्ष्मण के नौ वर्ष के हो जाने पर , गुरु विश्वामित्र शिक्षा दीक्षा ग्रहण कराने के लिए अपने आश्रम ले जाते हैं। वहां पर राक्षसों द्वारा यज्ञ को भंग किया जाता है।गुरु विश्वामित्र के साथ श्री राम और लक्ष्मण धनुष यज्ञ में पहुंचे जहां पर सीता स्वयंवर होना है राजा जनक सबसे सुंदर मंच पर ऋषि मुनि गुरु विश्वामित्र और प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को बैठाते हैं बंदीजन राजा जनक की प्रतिज्ञा को सभा सभा मध्य घोषणा करते हैं कि जो शिव जी के धनुष का भंजन करेगा उसी के साथ सीता का विवाह होगा रावण बाणासुर, नेपाल नरेश सहित संसार का कोई भी राजा धनुष को अपनी जगह से हिला भी नहीं सका यह देखकर राजा जनक व्याकुल होकर कहते हैं कि यदि मैं जानता कि पृथ्वी वीरों से खाली है

डॉ. रामरतन बनर्जी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि Read More डॉ. रामरतन बनर्जी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

 

तो इस तरह की प्रतिज्ञा कभी नहीं करता जनक यह बात सुनकर लक्ष्मण क्रोधित होकर कहते हैं कि अगर भैया आदेश दें तो धनुष क्या चीज है मैं पूरे ब्रह्मांड को गेंद की तरह उठा लूंगा राजा जनक की व्याकुलता को देखकर गुरु विश्वामित्र राम को आदेश देते हैं कि हे तात शिव धनुष का भंजन कर राजा जनक के संताप को दूर करो गुरु के आदेश पर श्री राम जो ही धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते हैं धनुष टूट जाता है धनुष के टूटते ही पूरे पंडाल में जय श्री राम के जय घोष होने लगते हैं तत्पश्चात सीता वरमाला श्री राम के गले में डालती हैं और फूलों की बरसात होने लगती है इसी के साथ तीसरे दिन की लीला का समापन हो जाता है।

 

इसके पूर्व समिति के संरक्षक अध्यक्ष सहित समीति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान विष्णु जी का पूजन अर्चन और भव्य आरती कर किया दौरान श्री राम की भूमिका में कमल मिश्रा, लक्ष्मण का किरदार देवी दीक्षित, गुरु विश्वामित्र की भूमिका शिखर गिरी, राजा जनक की भूमिका में दामोदर,सीता की किरदार में पूजा वर्मा, कैकई की भूमिका में नमिता जी, कौशल्या की भूमिका में सरिता जी, सुमित्रा की भूमिका में मोटिनी जी ने मंचन किया इसी क्रम में सुबाहूं अतुल दूबे,तड़का राजा,मारीच उत्सव पांडेय, सुमंत की भूमिका में इन्दसेन व्यास की भूमिका में गोपी मिश्रा रहे । सभी कलाकारों के साथ कुशल संगत ढोलक पर रंग नाथ शहनाई वादन पर तौलन तथा आगन पर राम प्रसाद मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजक मंत्री आदर्श उपाध्याय ने किया।

 

इस दौरान संरक्षक प्रकाश चंद्र अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी मंत्री आदर्श उपाध्याय निर्देशक प्रशांत द्विवेदी,सह मंत्री लव दूवे, उपाध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ मिश्रा निरीक्षक त्रिलोकी उपाध्याय, सह निर्देशक कमल मिश्रा,व्यवस्था प्रमुख शिखर गिरी,सह व्यवस्था प्रमुख धीरेंद्र पांडेय मीडिया प्रभारी संतोष कुमार उर्फ रिंकू, तथा कमेटी के मुख्य पदाधिकारी दामोदर,अमन सिंह, देवी दीक्षित, सहित तमाम गणमान्य  नागरिक मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें