अखिलेश के बयानों में दिख रही हताशा, चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है सपा: भाजपा

मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह का आरोप- चुनाव आयोग को बदनाम करने में जुटे सपा प्रमुख, अमित शाह के दौरे से बढ़ी बेचैनी

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सपा प्रमुख की हताशा सामने आने लगी है। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ही भारतीय नागरिक मानने का आरोप लगाया था। भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि क्या समाजवादी पार्टी को वोट देने वाले लोग भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख लगातार जनता का भरोसा खो रहे हैं और इसी वजह से संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

अमित शाह के दौरे से सपा में बेचैनी का दावा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे से समाजवादी पार्टी की बची-खुची राजनीतिक सक्रियता भी प्रभावित हुई है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें भ्रम में रहने के बजाय जमीनी हकीकत समझनी चाहिए।

यूपी के विकास को लेकर पिछली सरकार पर निशाना

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि दस वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश और वर्तमान प्रदेश की स्थिति में बड़ा अंतर है। उनके अनुसार, प्रदेश बीमारू छवि से निकलकर विकास की दिशा में आगे बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है। साथ ही आरोप लगाया कि सपा केवल बयानबाजी करती है और परिवारवाद की राजनीति तक सीमित है।

एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच अखिलेश का भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना Read More एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच अखिलेश का भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार