मुख्यमंत्री योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना; बच्चों को चॉकलेट देकर जताया स्नेह

हर्षिता यादव  Picture
Published On

वाराणसी। एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

मुख्यमंत्री सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा का दर्शन कर आरती उतारी। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भगृह पहुंचकर जलाभिषेक और षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

दिसंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार हों पर्यटन की सभी स्वीकृत परियोजनाएं : जयवीर सिंह Read More दिसंबर तक लोकार्पण के लिए तैयार हों पर्यटन की सभी स्वीकृत परियोजनाएं : जयवीर सिंह

बाबा काल भैरव मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति स्नेहिल अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे आत्मीयता से बातचीत की। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए।

बिजली कनेक्शन के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के निर्देश Read More बिजली कनेक्शन के लिए 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

लोक शिकायत अधिनियम से सुनीता देवी को मिला न्याय, सरकारी सड़क की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त Read More लोक शिकायत अधिनियम से सुनीता देवी को मिला न्याय, सरकारी सड़क की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें