एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि एवं पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं।

एसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को की गई कार्रवाई से समय पर अवगत कराया जाए तथा जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाए।

महाराजगंज ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में अंजली पासी ने किया जनसंपर्क, दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान Read More महाराजगंज ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में अंजली पासी ने किया जनसंपर्क, दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक देरी या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मेटा अलर्ट पर कानपुर पुलिस का ‘फास्ट एक्शन’! आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को समय रहते बचाया Read More मेटा अलर्ट पर कानपुर पुलिस का ‘फास्ट एक्शन’! आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को समय रहते बचाया

एसपी ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।

अब 29 अक्टूबर को होगी लघु वन उपज की अवशेष लाटों की पुनः नीलामी Read More अब 29 अक्टूबर को होगी लघु वन उपज की अवशेष लाटों की पुनः नीलामी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें