SGFI नेशनल गेम्स में चमके सोनभद्र के रवि सिंह

जम्मू-कश्मीर सरकार ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

रेणुकूट /सोनभद्र-

हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर एवं को-जनरेशन विभाग में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी रवि सिंह को 70वें नेशनल स्कूल गेम्स (SGFI) 2026 में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि सोनभद्र जिले के साथ ही हिण्डालको रेणुकूट और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

IMG-20261027-WA0039

नोएडा में प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा, अक्टूबर में 75 लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई Read More नोएडा में प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा, अक्टूबर में 75 लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वावधान में 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक जम्मू-कश्मीर के गांदरबल, श्रीनगर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रवि सिंह ने रेफरी एवं तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

पलवल में 51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, 10 दिन की मशक्कत के बाद मिली सफलता Read More पलवल में 51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, 10 दिन की मशक्कत के बाद मिली सफलता

स्कॉटलैंड में करण टैकर ने शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग, बदले लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता Read More स्कॉटलैंड में करण टैकर ने शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग, बदले लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

रवि सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अंतरराष्ट्रीय रेफरी अतुल पंगोत्रा, मास्टर विनोद, अपनी माता और अपने स्वर्गीय पिता महामाया प्रसाद सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि भले ही उनके पिता आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, संघर्ष और सपने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि माता-पिता के सपनों को पूरा करना और देश, प्रदेश तथा अपनी कंपनी का नाम रोशन करना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है। रवि सिंह की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें