संविधान संवाद से विद्यार्थियों में बढ़ेगी कानूनी जागरूकता

30 अक्टूबर को डायट उरमौरा में नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर को नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के तत्वावधान में यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), उरमौरा में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज एवं पूर्णकालिक सचिव राहुल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर विद्यालयों में ‘संविधान संवाद’ अभियान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इसके लिए नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में संविधान निर्माण, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, संवैधानिक उपचार, नीति निदेशक तत्व और मौलिक कर्तव्यों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून और बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया जाएगा।

सोनभद्र में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का खतरा, 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका Read More सोनभद्र में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का खतरा, 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका

कार्यक्रम में निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देने के साथ विद्यालयों में विधिक साक्षरता क्लब के गठन एवं संचालन, रजिस्टर तैयार करने और कार्ययोजना बनाने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। विभिन्न सत्रों में विधिक विशेषज्ञ और विधि संकाय के शिक्षक प्रशिक्षण देंगे।

करवा चौथ की रौनक, बाजार गुलजार सुहागिनों में उत्साह, खरीदारी को उमड़ीं महिलाएं Read More करवा चौथ की रौनक, बाजार गुलजार सुहागिनों में उत्साह, खरीदारी को उमड़ीं महिलाएं

IMG-20261027-WA0085

चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक Read More चतरा में महिला जागरूकता चौपाल, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यालयों के नोडल शिक्षकों की प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने के साथ उन्हें अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें