सोनभद्र में विशेष अभियान: तीसरे दिन 33 वारंटी गिरफ्तार
तीन दिवसीय अभियान में अब तक 73 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में लंबित गैर-जमानती और स्थायी वारंटों के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के अंतिम दिन गुरुवार को 33 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत अब तक कुल 73 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 27 से 29 अक्टूबर तक चलाए गए अभियान में 28 अक्टूबर तक 36 वारंटी और चार वांछित अभियुक्तों समेत कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को करमा और शक्तिनगर थानों से तीन-तीन, अनपरा से दो, म्योरपुर से छह, पिपरी से एक, घोरावल से चार, पन्नूगंज से सात, रॉबर्ट्सगंज से चार और बीजपुर से तीन वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सोनभद्र पुलिस ने बताया कि न्यायालयों से जारी वारंटों के निष्पादन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


Comments