फीचर्ड

अटल भवन में सरदार पटेल जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

भारत रत्न, लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के महान शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में किया गया।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आलापुर के पूर्व विधायक जयराम विमल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य ने की।

IMG-20261030-WA0073

एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच अखिलेश का भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना Read More एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच अखिलेश का भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरदार पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके ऐतिहासिक प्रयासों तथा सामाजिक समरसता और सशक्त भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल जी का अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

मिशन-2027 के लिए शिवपाल ने संभाली कमान, बदायूं से रुहेलखंड तक सपा की सियासी तैयारी Read More मिशन-2027 के लिए शिवपाल ने संभाली कमान, बदायूं से रुहेलखंड तक सपा की सियासी तैयारी

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अभिषेक निषाद, अंजू पांडेय, ब्लॉक प्रशासक बसखारी, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी, अंकित अग्रहरि, विकास चौधरी, नंदकुमार तिवारी राना, रवि सिंह चौहान, सुग्रीव कनौजिया, रविंद्र यादव, अविनाश पांडेय, वैभव पटेल, शिवम मौर्य, बृजेश प्रजापति, विजयपाल सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार