मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा कैशलेस इलाज, पोर्टल को मिली मंजूरी

एक सप्ताह में पत्रकारों और उनके आश्रितों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सूचना निदेशक विशाल सिंह की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय के सभागार में आयोजित बैठक में इसके लिए विकसित नए पोर्टल को शुरू करने की सहमति प्रदान की गई।

IMG_20261027_203734

VB-G RAM G योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का निर्देश Read More VB-G RAM G योजना की डीडीसी ने की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में स्टेट हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों ने पोर्टल की कार्यप्रणाली का प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड जारी करने, आवेदन करने, सत्यापन और कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो देकर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सूचना निदेशालय मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला सूचना कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

सलमान खान ने पैपराजी को फिर दी नसीहत, बोले- इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो; करीना और रश्मिका ने भी बटोरी सुर्खियां Read More सलमान खान ने पैपराजी को फिर दी नसीहत, बोले- इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो; करीना और रश्मिका ने भी बटोरी सुर्खियां

एक सप्ताह में पूरा करें प्रक्रिया

रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष और डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं की आंतरिक परीक्षा शुरू Read More रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष और डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं की आंतरिक परीक्षा शुरू

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि पोर्टल को सरल और सुगम बनाया गया है, ताकि मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिजनों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने प्रदेश के सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनका विवरण सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

IMG_20261027_203237

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना मुख्यालय को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि आगे की कार्रवाई तेजी से पूरी की जा सके। साथ ही स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, अमित कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें