कृषक समृद्धि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक शत-प्रतिशत पहुंचाएं-सदस्य कुलजीत सिंह
जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष की लगभग 50 प्रतिशत बोरिंग के विद्युत कनेक्शन अभी नहीं हो पाए हैं।
प्रतापगढ़। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं प्रभारी (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा पात्र किसानों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास और कृषकों की आय में वृद्धि के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
पात्र कृषकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित बोरिंग कनेक्शन का मामला भी सामने आया। जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष की लगभग 50 प्रतिशत बोरिंग के विद्युत कनेक्शन अभी नहीं हो पाए हैं।
इस पर सदस्य ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि बोरिंग कनेक्शन के संबंध में विद्युत विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि किसानों को बोरिंग का लाभ मिल सके।इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अश्विनी कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, एआर कॉपरेटिव देवेन्द्र वर्मन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दयानन्द श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#UPGovernment #AgricultureNews #AgricultureDepartment #RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PratapgarhNews #प्रतापगढ़समाचार #सरकारीयोजनाएं #ElectricityConnection #कृषकसमृद्धि #किसानकल्याण #किसानसमाचार #KisanNews #FarmersWelfare #कृषियोजनाएं #KuljeetSingh #KisanKalyan #KrishiYojana #KisanSamriddhi #FarmerSchemes #FarmersIncome #BoringConnection #कृषिविभाग #किसानोंकीसमस्याएं


Comments