नवीनतम
राजनीति
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों की बढ़ी धड़कन
बेमौसम बारिश होने के कारण तहसील क्षेत्र में किसानों के खेत में खंडी धान की फसल को गिर जाने से भारी नुकसान हुआ है
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
बेमौसम बारिश होने के कारण तहसील क्षेत्र में किसानों के खेत में खंडी धान की फसल को गिर जाने से भारी नुकसान हुआ है। धान की फसल हवा चलने से गिर गया और धान की फसल पानी में तैर रहा है। किसान खेत को देखकर उसके अरमानों पर पानी फेर गया।धान की खेती के सहारे रवि की बुवाई भी चलता है ।
धान की फसल बर्बाद होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी है । इस बारिश के पहले लोग कुछ बोआई कर चुके थे। बेमौसम बारिश से किसानों के रवी की फसल का नुकसान हुआ ।
जिसमें आलू, मटर, मसूर, लाही, सब्जी । ग्राम नावडीह के किसान संत कुमार चौधरी,जय लाल मौर्य, राजेंद्र मौर्य, राघवेंद्र चौधरी, दीपक मौर्य, पीताम्बर भारती भगवादीन मौर्य, रामदीन मौर्य, राम औतार चौहान आदि किसानों ने बताया कि इस बारिश से फसल प्रभावित हुई हैं।
swatantra prabhat swatantra prabhat news siddharthnagar news farmers news Uttar Pradesh weather heavy rainfall Rural News Agriculture News India Itwa news rabi crop damage UP farmers news Crop Damage Unseasonal Rainfall Farmer Problems Paddy Crop Damage Kharif Crop Loss Farmers Losses Agricultural News Potato Crop Peas Crop Lentil Crop Mustard Crop Vegetable Farming Crop Loss Due to Rain Nawadih Village Farmer Crisis


Comments