फीचर्ड
राजनीति
भारत
लापता मिस्त्री मामले में दवा विक्रेता पर अपहरण,एस सी एस टी का मुकदमा दर्ज।
पुलिस संदिग्ध परिस्थिति गायब मिस्त्री की तलाश में जुटी।
सीखड़ मीरजापुर।
संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे ।
मीरजापुर। चुनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईश्वर पट्टी गांव निवासी हौशिला शुक्रवार को घर से दवा लेने बाइक से निकला था और अपनी मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। गांव के पास ही तम्मनपट्टी बाजार में एक दवा विक्रेता के यहां दवा लिया और लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गई।
घटना के बाद से ही हौशिला घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन करने के बाद चुनार थाना को सूचना दी और दवा विक्रेता पर मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया गया। पुलिस जांच कर ही रही थी कि शनिवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ चुनार वाया कछवा राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही चुनार थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह व अदलपुरा चौकी प्रभारी कुमार संतोष मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया
Read More बैंक से रुपये लेकर भागने के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में, 16 हजार रुपये और बाइक बरामद
तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।वहीं क्षेत्रा धिकारी चुनार गायत्री यादव ने बताया कि मेडिकल संचालक कुल दीप पटेल के उपर बीएन एस के अपरहण सहित एस सी एस टी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे सी,सी टीबी की मदद से युवक का तलाश किया जा जा रहा। पुलिस ने दवा विक्रेता को हिरासत में लेते हुए अपहरण सहित एसी एस टी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है


Comments