नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दीपोत्सव पर रोशनी से जगमगाएंगे अयोध्या के 41 मठ-मंदिर
दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी, रामपथ के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर होगी आकर्षक सजावट
अयोध्या। दसवें दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए रामनगरी अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार रामपथ के साथ शहर के 41 प्रमुख मठ-मंदिरों और धार्मिक स्थलों को भी आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद ने इसके लिए धार्मिक स्थलों की सूची तैयार की है। पारंपरिक झालरों और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के मेल से मंदिरों की भव्यता निखारने की योजना है।
दीपोत्सव के दौरान अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक स्थलों का आकर्षक नजारा देखने को मिलेगा। परिषद की ओर से प्रत्येक स्थल की जरूरत के अनुसार झालरों और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। योजना है कि सजावट का काम दीपोत्सव से पहले पूरा कर लिया जाए, जिससे पर्व के दौरान रामनगरी के प्रमुख धार्मिक स्थल जगमगाते नजर आएं।
छोटी छावनी से दशरथ महल तक सजेंगे धार्मिक स्थल
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की सूची में छोटी छावनी मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, चारधाम मंदिर, दिगंबर अखाड़ा, बड़ा भक्त महल, दशरथ महल, सनकादिक आश्रम, जानकी घाट, कौशल्या सदन, अशर्फी भवन, रामवल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला, सुग्रीव किला, श्रीधाम रामकोट, रंग महल और क्षीरेश्वर मंदिर समेत कई प्रमुख स्थल शामिल हैं।
Read More 22 अक्टूबर का पंचांग: भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकालइसके अलावा तोत्रादिमठ, तिवारी मंदिर, रामनिदेशाचार्यजी मंदिर, सतगुरु आश्रम, झुनकीघाट मंदिर, नाका हनुमानगढ़ी, उदासीन संगत आश्रम (रानोपाली), फटिक शिला, रामकचेहरी, रामवल्लभाचार्य मंदिर, गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड, राजसदन, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, दरिद्री आश्रम और श्री हनुमान मंदिर पक्का घाट को भी रोशनी से सजाने की योजना है।
सूची में हनुमत सदन आचार्य राजकिशोर, कच्चा घाट बंधा तिराहा, कारसेवकपुरम परिसर, कारसेवकपुरम कार्यशाला, मंगल भवन, सुंदरधाम, भजन सभास्थल और महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ सहित अन्य धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।
Read More बैंक से रुपये लेकर भागने के मामले में दो बाल अपचारी हिरासत में, 16 हजार रुपये और बाइक बरामदपारंपरिक झालरों और आधुनिक लाइटिंग का संगम
इस बार सजावट में पारंपरिक झालरों के साथ आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे रात के समय मंदिरों की स्थापत्य कला और धार्मिक स्थलों की सुंदरता उभरकर सामने आएगी। दीपोत्सव में दीयों की जगमगाहट के साथ मठ-मंदिरों की रोशनी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी।
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जयेंद्र कुमार के अनुसार, दीपोत्सव के दौरान मठ-मंदिरों को पारंपरिक और आधुनिक लाइटिंग के मिश्रण से सजाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि सजावट का कार्य पर्व से पहले पूरा कराने की योजना बनाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भव्य दृश्य देखने को मिल सके।
दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए यह पहल की जा रही है। 41 मठ-मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सजावट से रामनगरी में उत्सव का माहौल और अधिक जीवंत होने की उम्मीद है।


Comments