ब्राह्मणों पर कथित टिप्पणी से मचा बवाल, शिवशंकर यादव से सार्वजनिक माफी की मांग

विंध्याचल मंदिर में ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध, वीडियो को 20 साल पुराना बताकर सपा नेता ने दी सफाई

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर 

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो में शिवशंकर यादव शादी-विवाह में ब्राह्मणों द्वारा कराए जाने वाले कर्मकांड, मंत्रों और श्लोकों को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

ब्राह्मणों पर कथित टिप्पणी से मचा बवाल, शिवशंकर यादव से सार्वजनिक माफी की मांग
बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो एक तेरहवीं कार्यक्रम का है, जहां शिवशंकर यादव अपने समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पूजा-पाठ और शादी-विवाह में पंडितों द्वारा पढ़े जाने वाले मंत्रों पर टिप्पणी की थी। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पंडित मंत्र ठीक से नहीं सुनाते और गड़बड़-गड़बड़ बोलकर दक्षिणा रखवा लेते हैं। उन्होंने पूजा-पाठ के दौरान पढ़े जाने वाले मंत्रों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।
वीडियो वायरल होने के बाद विंध्याचल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध जताया। समाज के लोगों ने सपा नेता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

ब्राह्मणों पर कथित टिप्पणी से मचा बवाल, शिवशंकर यादव से सार्वजनिक माफी की मांग
ब्राह्मण समाज ने जताई नाराजगी
मीरजापुर के पंडित अनुपम महाराज, सुनील कुमार और जयकुमार मिश्रा ने शिवशंकर यादव के कथित बयान पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से ब्राह्मण समाज, सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि शिवशंकर यादव को अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

ड्रमडगंज में डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग Read More ड्रमडगंज में डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

ब्राह्मणों पर कथित टिप्पणी से मचा बवाल, शिवशंकर यादव से सार्वजनिक माफी की मांग
पंडित अनुपम महाराज ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से धार्मिक परंपराओं का अपमान हुआ है। उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव का भी जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे बयानों का असर समाजवादी पार्टी की छवि पर पड़ सकता है।
शिवशंकर यादव बोले- 20 साल पुराना है वीडियो
वहीं, शिवशंकर यादव ने वायरल वीडियो को करीब 20 साल पुराना बताया है। उनका कहना है कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। फिलहाल वीडियो को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है और ब्राह्मण समाज के लोगों की ओर से सार्वजनिक माफी की मांग उठाई जा रही है।

देशी घी के दामों में उछाल : 15 किलो का टिन 400 रुपए तक महंगा, झंडेवाला फूड्स ने उतारा फेस्टिव गिफ्ट कलेक्शन Read More देशी घी के दामों में उछाल : 15 किलो का टिन 400 रुपए तक महंगा, झंडेवाला फूड्स ने उतारा फेस्टिव गिफ्ट कलेक्शन

 

चार वर्ष से हलिया ब्लॉक में जमे एडीओ पंचायत, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Read More चार वर्ष से हलिया ब्लॉक में जमे एडीओ पंचायत, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें