साप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन, दो मामलों का हुआ निस्तारण

चिन्हित 07 मामलों में से 02 मामलों का निस्तारण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सिविल जज सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने अवगत कराया गया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार दिनांक 06.10.2026 को जिला कारागार, सोनभद्र में साप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जेल लोक अदालत का आयोजन अजय सिंह, द्वितीय सिविल जज सी०डि०/ए०सी० जे०एम०, सोनभद्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र, जेल अधीक्षक, गरिमा कुमारी, प्रभारी जेलर, किशन सिंह बल्दिया, उप कारापाल सहित अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

खुनियांव में सेवा संकल्प  कार्यक्रम : विकास कार्यों को गति देने का संकल्प Read More खुनियांव में सेवा संकल्प  कार्यक्रम : विकास कार्यों को गति देने का संकल्प

उन्होंने बताया कि जिला कारागार में कुल 897 बंदी निरुद्ध थे, जिसमें 709 विचाराधीन बंदी तथा 188 सिद्धदोष बंदी शामिल थे। साप्ताहिक जेल लोक अदालत के दौरान अजय सिंह, द्वितीय सिविल जज सी०डि०/ए०सी० जे०एम०, सोनभद्र के समक्ष कुल 07 मामले चिन्हित किए गए।

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रूधौली में बसपा का कार्यकर्ता  महासम्मेलन मैं उमड़ा जल सैलाब Read More कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रूधौली में बसपा का कार्यकर्ता  महासम्मेलन मैं उमड़ा जल सैलाब

 सिविल जज सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र राहुल ने बताया कि चिन्हित 07 मामलों में से 02 मामलों का निस्तारण जेल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इनमें 01 मामले में 01 अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के आधार पर उसके मुकदमे का पूर्ण रूप से निस्तारण किया गया, जबकि एक अन्य मामले में 01 अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर मामले का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जेल लोक अदालत के माध्यम से कुल 02 मामलों का निस्तारण हुआ।

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस Read More वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें