बिस्कोहर में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली

नगर पंचायत बिस्कोहर में वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर से श्री खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ  निकाली गई

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।

नगर पंचायत बिस्कोहर में वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर से श्री खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ  निकाली गई। नगर पंचायत बिस्कोहर विश्वनाथ नगर से श्री खाटू श्याम बाबा की निशान लेकर पुरानी बैंक रोड होते हुए मेन बाजार,कसेरा मोहल्ला होते हुए आकर विश्वनाथ नगर में पहुंची। श्री खाटू श्याम बाबा के भक्तों द्वारा  विशाल भंडारा का आयोजन  बैजनाथ गुप्ता के बगल में किया गया। 

इस दौरान चेयरमैन अजय गुप्ता, राम नरेश पासवान, बैजनाथ गुप्ता, ओंकार शास्त्री, राहुल मिश्रा, पंकज गुप्ता, बैभव गुप्ता,  फूलचंद मोदनवाल, सुभाष मोदनवाल, उत्तम शर्मा, सिकन्दर मौर्य, कन्हैया वरुण,माया चौधरी, पिंकी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें