कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीरामचरितमानस पाठ के बाद भंडारा हुआ : श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहन घाट के तट पर श्री रामचरितमानस पाठ के समापन पर विधि विधान से पूर्णाहुति एवं आरती सम्पन्न हुआ

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर ( सिद्धार्थनगर) ।
 
क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहन घाट के तट पर श्री रामचरितमानस पाठ के समापन पर विधि विधान से पूर्णाहुति एवं आरती सम्पन्न हुआ। सभी नगरवासियों व क्षेत्र वासियों के उत्तम सांस सुख और समृद्धि की प्रार्थना की गई तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।और विशाल भंडारा शुरू हुआ।

ग्राम पंचायत गदाखौवा स्थित भिरुरा घाट के समय माता मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्तिक मेला का समापन मंगलवार को हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ हो गया। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को बूढ़ी राप्ती नदी परसोहन के तट पर व भिरूरा मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ व रामाधुन कीर्तन के साथ दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया था। मंगलवार को मंदिर परिसर में शुरू अखंड रामाधुन पाठ व आयोजित मेला का समापन हवन , पूजन व पूर्णाहुति के साथ कर दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 
इस दौरान आसपास क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने मेले का लुफ्त उठाया और जमकर खरीददारी की। इस मौके अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, धनीराम प्रजापति, राम दुलारे गुप्ता, राम नरेश पासवान, धर्मेंद्र शुक्ला, आचार्य दुर्गेश शुक्ला, एमके यादव, कन्हैया वरुण, लालू नाइक, राहुल मिश्रा, अमन चौरसिया, मोनू श्रीवास्तव व सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी बिस्कोहर सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह, कांस्टेबल स्वयंवर सिंह आदि पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें