अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

रॉबर्ट्सगंज व ओबरा की पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा, 1.87 लाख नकद, आभूषण, तीन मोबाइल और 13 लाख की बोलेरो बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह महिलाओं और एक पुरुष समेत कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1,87,200 रुपये नकद, करीब 2.10 लाख रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त करीब 13 लाख रुपये कीमत की बोलेरो बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 नवंबर को रॉबर्ट्सगंज पुलिस की विभिन्न चौकियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पंचमुखी महादेव मंदिर, सहिजन खुर्द के पास घेराबंदी कर बोलेरो सवार सातों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरोह के संगठित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा हुआ। पुरुष अभियुक्त किशन कुमार बोलेरो चलाकर बाजारों और धार्मिक स्थलों पर रेकी करता था तथा महिलाओं की अधिक भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित करता था। इसके बाद महिला सदस्य भीड़ में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने के आभूषण चोरी कर लेती थीं। चोरी के आभूषण बेचकर मिली रकम आपस में बांट ली जाती थी।

थाना फाफामऊ पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार Read More थाना फाफामऊ पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने अभियुक्तों की तलाशी और निशानदेही पर नकदी के अलावा एक पीली धातु का लॉकेट, अंगूठी, ओम लिखा लॉकेट, एक जोड़ी झाला और कान के टॉप्स बरामद किए। बरामद लॉकेट की पहचान मु0अ0सं0 927/2026 की वादिनी ने मौके पर पहुंचकर अपने चोरी गए आभूषण के रूप में की।

अवध की धरा पर सजा संतों का दिव्य दरबार, रामभक्ति के रंग में रंगा जयप्रभाग्राम Read More अवध की धरा पर सजा संतों का दिव्य दरबार, रामभक्ति के रंग में रंगा जयप्रभाग्राम

पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र की चार तथा ओबरा थाना क्षेत्र की एक समेत कुल पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में अर्चना, रीना, अंशिका, नेहा उर्फ काजल, अंजली, सुनीता देवी और किशन कुमार शामिल हैं। सभी अभियुक्त गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से, तीन पालियों में होगी परीक्षा Read More सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से, तीन पालियों में होगी परीक्षा

इस मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में चार और ओबरा थाने में एक मुकदमा संबंधित धाराओं में दर्ज है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों और चोरी के आभूषण खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, क्राइम निरीक्षक बनारसी यादव, उपनिरीक्षक अनिल विश्वकर्मा, उमाशंकर यादव, धर्मनारायण भार्गव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें