सोनभद्र में 200 माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा ‘कवच’ प्रशिक्षण, 27 नवंबर से होगा आगाज

डायट राबर्ट्सगंज में दो चरणों में चलेगा प्रशिक्षण, विद्यार्थियों की सुरक्षा और संरक्षा के गुर सीखेंगे शिक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा और संरक्षा को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों को ‘कवच’ मॉड्यूल के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), राबर्ट्सगंज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 नवंबर से शुरू होगा। इसमें राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 200 नामित शिक्षक शामिल होंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 27, 28 और 30 नवंबर को शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण का आयोजन एक से तीन दिसंबर तक होगा। प्रत्येक चरण में 100 शिक्षकों को दो बैचों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा प्रशिक्षण

समाजवादी पार्टी ने विनय जायसवाल बाबा को बनाया महानगर सचिव Read More समाजवादी पार्टी ने विनय जायसवाल बाबा को बनाया महानगर सचिव

प्रशिक्षण का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। एससीईआरटी उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े विषयों पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम के ‘भाषा-संगम 2026’ में हिंदी, उर्दू और पंजाबी की साझा विरासत पर जोर Read More दिल्ली नगर निगम के ‘भाषा-संगम 2026’ में हिंदी, उर्दू और पंजाबी की साझा विरासत पर जोर

प्रधानाचार्यों को उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश

फाफामऊ में दरोगा पर दुकानदार से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Read More फाफामऊ में दरोगा पर दुकानदार से अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यालयों से नामित शिक्षकों की निर्धारित तिथियों पर उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। प्रशिक्षण की सत्र योजना और अन्य व्यवस्थाओं के संचालन की जिम्मेदारी प्रशिक्षण प्रभारी एवं नोडल प्रवक्ता सौरभ सिंह को सौंपी गई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें