सतीशन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड एवं कंचल वैलनेस के जॉइंट वेंचर के रूप में कार्य करने पर बनी सहमति

मॉडर्न मेडिसिन पर भी कार्य किया जा सके और समाज को कम कीमत में अच्छी व असरदार दवा उपलब्ध कराया जा सके

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं आयुर वैद्य फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयुर महोत्सव 2026 नेशनल आयुष फेस्टिवल में आज त्रिदिवसिय कार्यक्रम के समापन समारोह में  सतीशन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ सतीश अंबेडकर तथा कंचल वैलनेस के मुख्य अधिशाषी अधिकारी वशिष्ठ जैन दवा निर्माण तथा विक्रय हेतु  संयुक्त रूप से कार्य करने पर दोनों कम्पनी के बीच सहमति बनी। 
 
जिससे चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका के साथ  सक्रिय रूप से कार्य किया जा सके  तथा हेल्थ और फार्मास्यूटिकल  के सेक्टर में अत्यधिक सेवा प्रदान किया जा सके तथा फार्मा और हेल्थ  के क्षेत्र में कार्य करने वाले कंपनियों से एक बेहतर तालमेल बना कर  चिकित्सा के क्षेत्र में सही दिशा में कार्य किया जा सके जिससे पारंपरिक यानी ट्रेडिशनल दावावों के साथ-साथ मॉडर्न मेडिसिन पर भी कार्य किया जा सके और समाज को कम कीमत में अच्छी व असरदार दवा उपलब्ध कराया जा सके।
 
कंचल वैलनेस के निदेशक संजय जैन, द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र तथा जैमिन शाह द्वारा वेलकम किट प्रदान किया गया। उत्पाद प्रबंधक वैभव जैन, सेल्स कोआर्डिनेटर सुरेश गर्ग, मुख्यालय प्रमुख श्रेनिक जैन तथा मैनेजमेंट क्रू मेंबर महिमा जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे दोनों कंपनी बेहतर स्वास्थ्य और बेहतरीन दावों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करने पर दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने हेतु कृतज्ञता जाहिर की जिससे भारत को स्वस्थ शिक्षित एवं विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।
 
सतीशन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश झारखंड उत्तराखंड बिहार मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भी कार्य करने पर सहमति बनी जिस कंपनी का विस्तार किया जा सके। सतीशन हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी स्टॉकिस्ट सुपर स्टॉकिस्ट सुपर फ्रेंचाइजी फ्रेंचाइजी होलसेलर रिटेलर की नियुक्ति तथा दावावों निर्माण तथा उपलब्धता पर भी सहमति बनी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें