नवीनतम
फीचर्ड
भारत
सामूहिक विवाह में 104 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनता विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज उदयराजगंज कंदवा-चिल्हिया में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा,डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, विधायक विनय वर्मा की धर्मपत्नी बविता वर्मा,जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा,जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल,मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा सहित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।तीन धर्मों के 104 जोड़ों का रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 104 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें हिंदू समुदाय के 83, बौद्ध धर्म के 10 तथा मुस्लिम समुदाय के 11 जोड़े शामिल रहे।
सभी जोड़ों का विवाह उनके धर्म एवं परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। हिंदू जोड़ों का विवाह पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाज से कराया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा पढ़ाया गया। वहीं बौद्ध समुदाय के जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ।कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पंक्तियों में प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गई थी।मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि उनके विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में इतने बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जिस तरह संपन्न परिवारों की बेटियों की शादी धूमधाम से होती थी उसी तरह अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी भी सम्मान और धूमधाम से कराई जा रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने सभी नवदंपतियों को सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों, नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है।उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 64 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की सामग्री उपलब्ध कराई गई है तथा बारातियों के स्वागत-सत्कार पर 15 हजार रुपये व्यय किए गए हैं। और उन्होने कहा कि पहले गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेना पड़ता था, जिससे वे लंबे समय तक आर्थिक परेशानियों में उलझे रहते थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने ऐसे परिवारों को बड़ी राहत दी है।उन्होंने पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।जिलाधिकारी ने समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को भारत की जनगणना-2027 के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वगणना में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 17 नवंबर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी बसाने के लिए विभिन्न प्रकार की उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह,सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने सभी नवदंपतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ रवीश कुमार गुप्ता,सीओ मयंक द्विवेदी,डीसी मनरेगा संदीप सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गुप्ता सहित खंड विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
uttar pradesh government cm yogi adityanath siddharthnagar news Social Welfare Department Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana सामूहिक विवाह समारोह Vinay Verma MLA Shohratgarh News Balram Singh CDO Rural Development Voter List Revision Census 2027 #SwatantraPrabhat Government Welfare Schemes mass marriage ceremony Marriage Assistance Scheme 104 Couples Married Yogi Government Scheme Gaurav Singh Sograwal Government Marriage Scheme गरीब बेटियों की शादी Hindu Muslim Buddhist Marriage Women Welfare Scheme DBT Financial Assistance Special Voter Revision


Comments